Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का ऑनलाइन हस्तांतरण

प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

  कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा के सभागार कक्ष में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  (PM-KISAN) की 21वीं किस्त के राष्ट्रीय स्तर पर जारी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं स्थानीय आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 हजार करोड़ की राशि देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डीबीडी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपमा सिंह, जिला कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, कृषि मंत्री प्रतिनिधि श्री रविन्द्र तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की यह किस्त वर्तमान धान कटाई एवं रबी फसल तैयारी में किसानों को आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन, प्राकृतिक खेती और रबी फसल बुआई की नवीन तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सहायता राशि किसानों को कठिन कृषि मौसम में राहत देती है और खेती-किसानी को और सुगम बनाती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को किसानों के हित में प्रारंभ की गई थी। आज जारी की गई 21वीं किस्त किसानों की कृषि गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
उपसंचालक कृषि श्री पी.एस. दीवान ने कहा कि यह राशि किसानों के लिए बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक है।
यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में, कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा, कृषि विभाग सरगुजा तथा सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 256 किसान शामिल हुए और पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से जुड़े आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री पांडुराम पैकरा, श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, श्री विरेन्द्र कुमार, डॉ. बिंदिया पैकरा तथा कृषि विभाग सरगुजा एवं सूरजपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

      – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 24 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानी

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने की शासन की मंशा अब धरातल पर रंग लाती दिख रही…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे