Ro no D15139/23

शिक्षित बच्चे ही गढ़ेंगे देश का भविष्य- श्रीमती रायमुनी भगत आदर्श विद्यालय में हुआ पालक-शिक्षक सम्मेलन

जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में विगत दिवस 07 अगस्त को पालक-शिक्षक सम्मेलन एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के द्वारा दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण कर किया गया। मां सरस्वती की वंदना की सुमधुर प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर श्रीमती रायमुनी भगत ने उपस्थित पालकों और बच्चों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि  देश का भविष्य शिक्षित समाज से ही संवरेगा, निखरेगा, उज्ज्वल बनेगा। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। श्रीमती भगत ने कई उदाहरण के माध्यम से जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में पालकों और बच्चों को समझाया। श्रीमती भगत ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई करने से ही आपका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। आप लोगों को सरकार के द्वारा आवास, भोजन, किताबें, ड्रेस सब कुछ उपलब्ध कराया जा रहा है। आप लोगों को केवल पढ़ाई करना है। इसलिए अपना सब कुछ पढ़ने के लिए लगा दीजिये। आपका भविष्य अच्छा होगा, तो आपका परिवार मजबूत होगा, जिससे समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, शासकीय रामभजन राय इन ई एस महाविद्यालय जशपुरनगर के प्राध्यापक डॉ. अमरेंद्र ने बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके  व्यवहार में होने वाले बदलाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार परिवर्तन पर  नजर रखनी चाहिए । थोड़ी सी भी शंका होने पर शिक्षकों को तुरंत बताएं। शिक्षक काउंसिलिंग करके बच्चों की उचित सहायता करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां ने पालक शिक्षक सम्मेलन की आवश्यकता के साथ ही अन्य निर्धारित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
श्रीमती कल्पना टोप्पो, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर ने अपने उदबोधन में छात्र जीवन से जुड़ी बातें बताते हुए अभिभावकों को बच्चों की भावनायें समझकर उनके समस्या हल करने के कई तरीके बताए। शाला की एसएमसी की अध्यक्ष श्रीमती संझौती बाई ने बच्चों को समझाया कि परिवार में अभाव को दूर करने का एक सबसे आसान उपाय है – अच्छी शिक्षा प्राप्त करना। विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती सुनीता केरकेट्टा ने नशामुक्ति पर बच्चों और पालकों के साथ  विस्तार से चर्चा की। कक्षा 10 वीं के छात्र रविशंकर राम के द्वारा  परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अपनी  सहभागिता के  अनुभव साझा किये गए। कक्षा 6वीं के नवप्रवेशित छात्रों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों से भी, उनके सुझाव आमंत्रित किये गए।  पालकों की अतिथियों और शिक्षकों के साथ  भोज  के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
कार्यक्रम में  पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री कृपा शंकर भगत; युवा समाजसेवी श्री आशुतोष राय; शाला  विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती संझौती बाई; सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री एल. डी. चौहान, श्री टी गोसाई, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर, श्री अमित अम्बष्ट सीएसी, शाला के सभी शिक्षक, कर्मचारी के अलावा बड़ी संख्या संख्या में पालक भी उपस्थित रहे।
शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रायमुनी भगत ने नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर, पुस्तक व गणवेश वितरण किया। नवप्रवेशित बच्चों के हस्त छाप लिए गए। विशेष रूप से बनाये गए सेल्फी जोन में नवप्रवेशित बच्चों के साथ श्रीमती भगत ने सेल्फी ली।
बाल कैबिनेट का हुआ शपथ ग्रहण
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर में इको क्लब फ़ॉर लाइफ के अंतर्गत बाल कैबिनेट का गठन किया गया है। बाल कैबिनेट के द्वारा पूरे सत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्रीमती रायमुनी भगत ने बाल कैबिनेट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
वार्षिक परीक्षा में प्रथम को मिला सम्मान
श्रीमती रायमुनी भगत ने इस साल 2025 की परीक्षाओं में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….