Ro no D15139/23

पढ़ाई और मेहनत से ही युवा अपने भविष्य को सुरक्षित रखेंगे और कैरियर में सफल होंगे : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का आयोजन सम्पन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर्व में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सारंगढ़ ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल हरदी में महिला बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त समाज के प्रचार-प्रसार हेतु रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ दिलाई। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों द्वारा केक तैयार किया गया, वहीं विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का कलेक्टर ने अवलोकन किया।
नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत भारत माता वाहिनी के वाहन को कलेक्टर डॉ.  संजय कन्नौजे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में बनाए गए सेल्फी फ्रेम पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेते हुए सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित है। युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य हैं। कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं और कॉलेज का समय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। यदि इस समय मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य पर ध्यान दिया जाए तो भविष्य निश्चित रूप से सुरक्षित और सफल बनता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, समय के महत्व को समझने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ