Ro no D15139/23

धमतरी जिले में रेत खदानों का नियमानुसार संचालन, अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही

15 जनवरी 2026 की स्थिति तक अवैध खनन से संबंधित कुल 392 प्रकरण दर्ज किए

1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 340 रुपये की अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल

धमतरी, 15 जनवरी 2026/ जिला-धमतरी में वर्तमान में कुल 13 रेत खदानें संचालित हैं। सभी संचालित रेत खदानों के संचालनकर्ता द्वारा शासन के नियमानुसार नियमित रूप से अग्रिम रॉयल्टी एवं अन्य देय कर जमा कर अभिवहन पास प्राप्त किया जा रहा है। साथ ही समस्त पट्टेदारों को अभिवहन पास के माध्यम से ही रेत उत्खनन एवं परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे खनन कार्य पूरी तरह से पारदर्शी एवं नियमसम्मत रूप से संचालित हो रहा है।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि रेत खदानों के संचालन में किसी प्रकार का पक्षपात या संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। नेताओं के संरक्षण में रेत खदानों पर कार्यवाही नहीं होने संबंधी कथन तथ्यहीन हैं। जिला प्रशासन खनिज नियमों के पालन को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा नियमित रूप से जांच एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 जनवरी 2026 की स्थिति तक अवैध खनन से संबंधित कुल 392 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 340 रुपये की अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल कर शासन के निर्धारित खनिज राजस्व मद में जमा कराई गई है।
इसके अतिरिक्त जिले में संचालित रेत खदानों का समय-समय पर विभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा वैध खनन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

      स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में हुई पारंपरिक लोकनृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति, ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान धमतरी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अपनी…

    Read more

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल