Ro no D15139/23

ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, धमतरी जिले के सभी नियोजकों से मांगी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के विभागीय पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/employer पर धमतरी जिले के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के नियोजकों (फर्म/संस्था) से रोजगार कार्यालय (रिक्तियों की अनिवार्य सूचना) अधिनियम, 1959 के अंतर्गत त्रैमासिक रिटर्न ईआर-1 प्राप्त करने हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा नया ई-पोर्टल तैयार किया गया है।
वर्तमान में धमतरी जिले के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के समस्त नियोजकों का प्रारंभिक पंजीयन किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में पूर्व में संदर्भित पत्र के माध्यम से जानकारी चाही गई थी, जो आज दिनांक तक अप्राप्त है।
अतः संबंधित सभी नियोजकों से अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रोजगार विभाग के विभागीय पोर्टल पर नियोक्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। पंजीयन हेतु आवश्यक जानकारी तैयार करने के लिए निर्धारित प्रपत्र संलग्न कर प्रेषित किया जा रहा है।
सभी नियोजक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर इस कार्यालय को ई-मेल आईडी empdhamtari@gmail.com के माध्यम से अथवा डाक/विशेष वाहक द्वारा शीघ्र भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय पोर्टल पर संस्था का पंजीकरण समय-सीमा के भीतर किया जा सके।
साथ ही, भेजी जाने वाली जानकारी के साथ जीएसटी/पैन नंबर एवं संस्था का लोगो की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने प्रशासन और विक्रेताओं के बीच सकारात्मक संवाद

    धमतरी, 30 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    खाद वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, किसानों को समय पर उपलब्ध होगा उर्वरक: कलेक्टर जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय

    धमतरी, 30 मई 2026।आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां की…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी