Ro no D15139/23

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के विगत 3 वर्ष के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अवसर

बैंक खाता एवं आधार सीडिंग सुधारने की अंतिम तिथि वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए 30 नवंबर

वर्ष 2024-25 के लिए बैंक खाता एवं आधार सीडिंग सुधारने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बारहवीं से उच्चतर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय, अशासकीय,  महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनसे शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित है।

इसी प्रकार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

छात्रवृत्ति हेतु पात्रता

अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की आय सीमा रू. 2.50 लाख प्रतिवर्ष होना चाहिए। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, छ.ग. का मूल निवास प्रमाण पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम संलग्न करना होगा।

आधार सीडेड बैंक खाता दर्ज करें विद्यार्थी

पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    मल्चिंग तकनीक ने बदली किसान राजेन्द्र की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान…

    Read more

    नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली, मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

    रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार