Ro no D15139/23

राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में वृहद निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी, विकासखंड खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जिला प्रशासन, जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग, अस्थि रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन एवं आयुष स्पेशलिटी से संबंधित निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। कैंसर जांच एवं परामर्श हेतु बालको कैंसर सेंटर, रायपुर से ऑनको सर्जन डॉ. श्रवण नाडकरणी, डॉ. हेमलता,   विजेंद्र एवं उनकी टीम द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। शिविर में मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से स्तन कैंसर जांच हेतु कम्प्यूटरीकृत मैमोग्राफी, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच हेतु पैप स्मीयर परीक्षण तथा मुख कैंसर जांच हेतु बायोप्सी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन ग्राम सरपंच श्रीमती सीमा गुणेश वर्मा, पंचगण एवं राज्य भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रबंध मंडल सदस्य   बिसेसर दास साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राम सोनपुरी, दुल्लापुर एवं आसपास के अंचलों से कुल 469 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

शिविर में कुल 469 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 244 मरीजों ने एलोपैथी एवं 225 मरीजों ने आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। अस्थि रोग के 41, दंत रोग के 15, नेत्र जांच के 37, त्वचा रोग के 25 मरीजों की जांच की गई, वहीं 35 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं 16 लोगों की सिकलिंग जांच की गई, जिसमें 2 मरीज सिकलिंग पॉजिटिव पाए गए। नेत्र जांच उपरांत एक मरीज को चश्मा भी वितरित किया गया।

विशेष कैंसर स्क्रीनिंग के अंतर्गत 226 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच की गई, जिनमें से 13 महिलाओं की एडवांस मैमोग्राफी की गई। वहीं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग के पश्चात 9 महिलाओं का पैप स्मीयर परीक्षण किया गया, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, डीपीएम सोनल ध्रुव, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक   आकाश कुमार तंबोली के मार्गदर्शन में आर.एम.ए. श्रीमती मृदुला यादव सिद्दकी, आर.एच.ओ.   सनत कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया की टीम, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बोधन परते, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनम फातिमा, डॉ. प्रसन्न कुमार प्रधान, डॉ. श्रुति जैन, डॉ. रणजीत सिंह देशमुख, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानिनों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। आसपास के ग्रामों से मरीजों के परिवहन हेतु वाहनों की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

उक्त वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित हुई तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर स्क्रीनिंग कर जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

  • Related Posts

    दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी सायरा बनो का हौसला

      सायरा बानो ई-रिक्शा चलाकर बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल रायपुर, 11 मार्च 2026/धमतरी जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और…

    Read more

    आजीविका मिशन से मिली नई राह-मधु कंवर को

      सुशासन की मिसाल: मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर तय कर बनीं मधु कंवर ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा रायपुर,11 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण गरीबी…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये