Ro no D15139/23

दिव्यांग बच्चों हेतु प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन

कलेक्टर   विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र शिविर मल्टीपर्पज हायर सेकेंडरी स्कूल, अम्बिकापुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी पात्रता के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड प्रदान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक मंदता, सेरेब्रल पाल्सी (सी.पी.), सिकल सेल तथा शल्यक्रिया संबंधी आवश्यक परीक्षण किए।
शिविर में सरगुजा जिले के सभी 07 विकासखण्डों से कुल 143 दिव्यांग बच्चे एवं 107 अभिभावक/शिक्षक उपस्थित हुए। परीक्षण के बाद विभिन्न श्रेणियों में 94 पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जिनमें 20 अस्थिबाधित, 16 दृष्टिबाधित, 12 श्रवणबाधित, 26 मानसिक मंदता, 2 सी.पी. तथा 18 सिकल सेल से प्रभावित बच्चे शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरकृडॉ. अभिजीत जैन, डॉ. जी. के. दामले, डॉ. आशीष मंडल, डॉ. प्रेमसाय तिर्की, डॉ. चन्द्रशेखर उपाध्याय, डॉ. गिरीश पैकरा, डॉ. राजपीत कौर और डॉ. अखिलेश भारत द्वारा परीक्षण एवं मूल्यांकन कार्य किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी   दिनेश झा, जिला मिशन समन्वयक   सर्वजीत कुमार पाठक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक   भरत अग्रवाल,  संजय सिंह,   करूणेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं समावेशी शिक्षा प्रभारी   दिनेश शर्मा सहित सभी विकासखण्डों के बीआरपी एवं स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।

अभिभावकों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि टीम द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को शिविर तक पहुँचाने तथा प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया में दी गई सहायता अत्यंत उपयोगी रही। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र बच्चा शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न हो।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट