Ro no D15139/23

ग्राम, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन

कोरबा 13 अक्टूबर 2025/

आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति जनसंख्या एवं उनकी विविधता की दृष्टि स एक महत्वपूर्ण राज्य होने के फलस्वरूप जनजाति समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले उत्सवों-त्यौहारों में करमा उत्सव को करमा महोत्सव-2025 मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जारी निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, विकासखंड स्तर पर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 01 नवंबर से 07 नवंबर तक और राज्य स्तर पर 08 नवंबर से 15 नवंबर तक करमा महोत्सव आयोजित किये जायेंगे। करमा महोत्सव जनजातीय क्षेत्रों जनजातीय लोकनृत्य, लोकगीत एवं जनजातीय लोक महत्व पर आधारित करमा नृत्य, करमा गीत, जनजातीय लोक गायकों का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्पराग वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन शामिल है।
प्रतिभागियों के चयन हेतु मापदण्ड
प्रत्येक ग्राम की करमा नृत्य दल का चयन ग्राम स्तर पर किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत केवल एक ही दल को विकासखंड स्तर के महोत्सव के लिये चयनित करेंगे।  विकासखंड मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले करमा नृत्य दल जिला स्तर में आयोजित होने वाले महोत्वस में अपनी प्रस्तुतीकर देंगे। जिला स्तर के प्रस्तुतीकरण में अपने जिले से प्रथम स्थान पाने वाला दल प्रदेश स्तरीय नृत्य महोत्व में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।
पुरस्कार
जिला स्तर पर आयोजित जनजातीय करमा महोत्सव में प्रत्येक चयनित दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार एवं इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 10 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर आयोजित करमा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 02 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख, तृतीय पुरस्कार 50 हजार एवं एवं इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 25 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 हेतु तिथियों की घोषणा

     कोरबा, 30 अप्रैल 2026/राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं…

    Read more

    प्रशिक्षण में अनुशासनहीन आचरण पर सहायक शिक्षक निलंबित

     कोरबा, दिनांक 30 अप्रैल 2026/जनगणना 2027 के अंतर्गत 19 अपै्रल को तहसील पाली में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में सहायक शिक्षक एल.बी.  अश्वनी रात्रे को निलंबित…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की