Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में आयोजित

 छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट में दूसरे दिन तक 06 राउंड का खेल हुआ संपन्न
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में शतरंज का रोमांच – बाल प्रतिभाओं ने दिखाया कमाल
10 वर्षीय विराट और सावी ने वयस्क प्रतिद्वंदियों पर पड़े भारी

जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट के दूसरे दिन तक 6 राउंड का खेल संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वास राव मस्के और सचिव, जिला खेल अधिकारी समीर बड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक खेल गए पांच राउंड के परिणाम में सेनगुप्त दीपांकर, स्पर्श खंडेलवाल, सालिक नवाज मनिहार, ईशान सैनी, वी. विराट अय्यर, रूपेश कुमार मिश्रा, संस्कार कश्यप, शेख इदु और शुभम सिंह टॉप टेन स्थान पर रहे हैं। विजेता का निर्धारण पूरे आठ राउंड के बाद ही हो सकेगा ।
टूर्नामेंट में 06 वर्ष से 67 वर्ष तक के खिलाड़ी शतरंज खेल रहे हैं। खेल के कुछ आश्चर्यजनक परिणाम भी मिल रहे हैं। कुछ विलक्षण प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी को रोमांचित किया। दुर्ग के 10 वर्षीय नन्हे खिलाड़ी वी. विराट अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त अपने प्रतिद्वंदी 04 वयस्क खिलाड़ियों को हराया। वहीं रायपुर की 10 वर्षीय नन्ही बालिका खिलाड़ी सावी गौरी ने भी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त अपने प्रतिद्वंदी 04 वयस्क खिलाड़ियों को हराया। इस ओपन प्रतियोगिता में सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए समिति द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की।
इस टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के सहयोग से कराया जा रहा है। चेस एसोसिएशन की ओर से आर्बिटर अनीश अंसारी, रॉकी देवांगन, हर्ष शर्मा, शुभम बसोने, शेष रतन जायसवाल, प्रदीप कुमार मंडल और अनिल शर्मा खिलाड़ियों को गाइड करने के साथ निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला प्रशासन की ओर से टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के जॉइंट सेक्रेटरी विनोद गुप्ता के साथ समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?