Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक धमतरी जिले में विविध खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन

धमतरी 27 अगस्त 2025/प्रतिवर्ष अनुसार 29 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री जी के द्वारा 29 अगस्त को ही फिट इण्डिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के संदर्भित पत्र के द्वारा 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 29 अगस्त 2025 को बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में 100मी., 400मी. दौड़, रिलेरेस (बालक/बालिका आयुवर्ग 14 से 19 आयुवर्ग एवं 19 से अधिक आयुवर्ग) एवं रस्साकसी (बालक/बालिका आयुवर्ग 14 से 19 आयुवर्ग एवं 19 से अधिक आयुवर्ग) का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाना है। धमतरी जिले के राष्ट्रीय स्तर पदक प्राप्त/प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जावेगा।
30 अगस्त 2025 को बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में समय दोपहर 12 बजे से कुश्ती, कराते, किकबाक्सिंग (बालक/बालिका आयुवर्ग 14 से 19 आयुवर्ग एवं 19 से अधिक आयुवर्ग) वरिष्ठ नागरिकों हेतु बैडमिंटन खेल का आयोजन किया जावेगा, साथ ही शिवसिंह वर्मा शा.कन्या उ.मा.वि. धमतरी में समय दोपहर 12 बजे से शतरंज, टेबल टेनिस एवं खेल संबंधित विषयों पर वाद-विवाद तथा फिटनेस टॉक प्रतियोगिता का आयोजन एवं नत्थुजी जगताप नगर पालिक निगम स्कूल धमतरी में, वेटलिफ्टिंग (बालक/बालिका आयुवर्ग 14 से 19 आयुवर्ग एवं 19 से अधिक आयुवर्ग) का आयोजन किया जावेगा।
31 अगस्त 2025 को मकई गार्डन धमतरी में समय प्रातः 7 बजे योग महिला/पुरूष वर्ग वरिष्ठ नागरिकों का आयोजन किया जावेगा।
दिनांक 31 अगस्त 2025 को ही समय प्रातः 7 बजे संडे आन सायकल कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी से लक्ष्मी निवास, विंध्यवासिनी मंदिर से गणेश चौक सदर बाजार होते हुए जैन मंदिर, इतवारी बाजार से गौरव पथ होते हुए इंडोर स्टेडियम धमतरी में समाप्त होगी।
अतः उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में धमतरी जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, समस्त खिलाड़ी एवं खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस, आदि सभी की उपस्थिति हेतु सादर अनुरोध है।
टीपः आयुवर्ग की गणना 31 अगस्त 2025 की स्थिति में की जावेगी।

  • Related Posts

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार संबलपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला में किसानों…

    Read more

    राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक

      विकसित छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अंजोर को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन रायपुर, 17 जून 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से आज यूनिसेफ इंडिया के एक…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत