Ro no D15139/23

“ *आदि कर्मयोगी” अभियान अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी, 05 सितम्बर 2025/ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत जिला धमतरी में विकासखण्ड स्तर पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विकासखण्ड धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी में 03 एवं 04 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर एवं प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉक के अधिकारी, समाज प्रमुख, सरपंच एवं सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू ने कहा कि अब योजनाओं का लाभ धरातल पर सुनिश्चित होगा और इसके क्रियान्वयन में जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत जनजाति गौरव वर्ष का हिस्सा बने “आदि कर्मयोगी अभियान” का उद्देश्य जनजाति समुदायों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। धमतरी जिले में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर परियोजना प्रशासक सुश्री प्रज्ञान सेठ, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री महेश मरकाम, श्री देवेंद्र कुमार वासनिक, श्री चैतन्य ध्रुव, श्री कमलेश ध्रुव, श्री शशि ठाकुर, श्रीमती नर्मदा सिन्हा सहित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण उपरांत दूसरे क्रम में आदि सहयोगी की टीम गठित की जाएगी, जिनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, युवा नेता एवं सामाजिक मुखिया शामिल होंगे। ये ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। तीसरे क्रम में आदि साथी होंगे, अर्थात वे हितग्राही जिन्हें योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार समुदाय) के लिए 9 मंत्रालयों की 11 प्रकार की गतिविधियों से संतृप्ति का कार्य किया जा रहा है। जिले के 108 ग्रामों को इस अभियान में शामिल किया गया है, जहां 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले

    आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत