Ro no D15139/23

आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले

आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले

धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें जिला प्रशासन और जिला पंचायत की टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।
पहले मैच में जिला प्रशासन धमतरी और बैंकर्स धमतरी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसमें कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाए और टीम को एक विशाल लक्ष्य की ओर ले गए। जवाब में बैंकर्स धमतरी की टीम 7 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। जिला प्रशासन की ओर से कैलाश साहू ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर मैच का रुख तय कर दिया, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने 22 रन का योगदान दिया। बैंकर्स टीम की ओर से राजन कुमार ने सर्वाधिक विकेट हासिल किए।
दूसरा मुकाबला जिला पंचायत धमतरी और वन विभाग धमतरी के बीच खेला गया। वन विभाग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिला पंचायत की टीम ने महज 5 ओवर में 65 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। इस मैच में जिला पंचायत के श्री धरम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने एकमात्र ओवर में हैट्रिक लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन समिति द्वारा मैचों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब सेमीफाइनल में पराजित टीमों के बीच मुकाबला 3 अप्रैल को शाम 7ः00 बजे खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला उसी दिन रात 8ः30 बजे आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं, बल्कि कार्य के तनाव को कम कर टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta