Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय संधारण सहित दी गई अन्य जानकारी

जशपुरनगर 31 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के चुनाव हेतु आज कलेक्टर सभाकक्ष में नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद के अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय संधारण, वाहन अनुज्ञा पत्र के बारे में बताया गया। इसके साथ ई.व्ही. एम. का प्रदर्शन किया गया एवं अन्य जानकारियां भी दी गई।

बैठक में अपर कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि सभा के लिए 48 घंटे पूर्व अनुमति लेना होगा। होर्डिंग लगाने के पूर्व भी नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। पंपलेट, पोस्टर, बैनर में प्रकाशक और मुद्रक का नाम अंकित करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में बुजुर्ग, दिव्यांग, असहायों के लिए व्हील चेयर के व्यवस्था की जाएगी। नोडल अधिकारी श्री लोकेश पैंकरा ने व्यय संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही इस बैठक में निक्षेप राशि के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में परमिटेड वाहन के उपयोग, अभ्यर्थी पहचान पत्र के बारे में जानकारी देने के साथ ही  निर्वाचन अभिकर्ता, गणक अभिकर्ता और मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में एसडीएम और सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री ओंकार यादव, नगर पालिका सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय, मास्टर ट्रेनर श्री उमेश नंदे मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे