Ro no D15139/23

‘हमारी सगाई नहीं टूटी’… वायरल पोस्ट के बाद आकृति अग्रवाल ने खोला राज, पृथ्वी शॉ को लेकर बताई पूरी सच्चाई

Akriti Agarwal Clarification: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने एक पोस्ट किया था, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. बढ़ती अफवाहों के बीच अब आकृति ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर आकृति ने लिखा “मैं सिर्फ एक बात साफ करना चाहती हूं. मैंने अपनी किसी भी पोस्ट में अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि हमारी सगाई टूट गई है या हम अलग हो गए हैं. दुर्भाग्य की बात है कि लोगों ने खुद ही यह मान लिया कि वह पोस्ट उन्हीं के बारे में थी. हम दोनों साथ हैं, हमारी सगाई बरकरार है और हम पूरी तरह खुश हैं.”

आकृति अग्रवाल ने लिखा-लेकिन जब मेरे पार्टनर की…

आकृति अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “इस घटना ने मुझे यह भी समझाया कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति की छवि और सम्मान को सिर्फ लोगों के अनुमान कितनी आसानी से नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना किसी नाम और संदर्भ वाली एक पोस्ट के आधार पर लोग ऐसे निष्कर्ष निकाल लेते हैं, जो बिल्कुल सच नहीं होते. उन्होंने लिखा, “मैं यह स्पष्टीकरण देना ही नहीं चाहती थी. लेकिन जब मेरे पार्टनर की इज्जत और सम्मान पर सवाल उठने लगे और उनके बारे में लगातार बातें होने लगीं, तब मुझे यह कहना जरूरी लगा. सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों को अक्सर तथ्यों से ज्यादा अफवाहों के आधार पर जज किया जाता है.”

‘एक छोटी सी गलती ने उनके सम्मान को नुकसान पहुंचाया’

आकृति ने यह भी खुलासा किया कि वह स्टोरी सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स के लिए थी, लेकिन गलती से सभी लोगों के लिए दिखाई देने लगी. उन्होंने लिखा, “वह स्टोरी सिर्फ मेरे क्लोज फ्रेंड्स के लिए थी, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से जिस इंसान से मैं प्यार करती हूं, उसकी छवि को नुकसान पहुंचा. आज भी मैं यह नहीं बताऊंगी कि वह पोस्ट आखिर किसके बारे में थी, क्योंकि मुझे कर्म और भगवान के न्याय पर भरोसा है. सही समय आने पर सबको सच पता चल जाएगा.”

How Rumours Started: कैसे शुरू हुई थीं अफवाहें?

रविवार को आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “मुझे कई बार धोखा मिला, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा. आज भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद. जो भी अफवाहें उसके बारे में सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वे सब सच हैं.” इन पोस्ट्स के वायरल होते ही लोगों ने मान लिया कि आकृति, पृथ्वी शॉ की बात कर रही हैं. हालांकि बाद में उन्होंने सिर्फ कई लोगों ने मेरी बात गलत समझ ली लिखकर इशारा दिया कि उनकी पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया है.

  • Related Posts

    क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? ‘भोजपुरी बवाल’ में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली

    Amrapali Dubey Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो में कलाकारों की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी…

    Read more

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ