Ro no D15139/23

उरगा समाधान शिविर में 5535 में से 5058 आवेदनों का हुआ निराकरण

सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसेवा और जनभागीदारी का श्रेष्ठ उदाहरण

कोरबा 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज 14 मई को उरगा स्थित हाई स्कूल भवन में अंतिम चरण का समाधान शिविर  संपन्न हुआ। शिविर में कुल 5535 प्राप्त आवेदनों में से 5058 का निराकरण कर क्षेत्रीय प्रशासन ने सेवा और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारीकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राज्य गीत “अरपा पैरी के धार“की सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत जनपद सदस्य श्रीमती चन्द्रकांता राजपूत पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाण्डेय सहित 13 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे तथा सहायक नोडल श्रीमती कौशाम्बी गबेल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा) की निगरानी में शिविर का संचालन हुआ।
श्रीमती कौशाम्बी गबेल ने अपने संबोधन में बताया कि उरगा क्लस्टर के 13 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 5535 आवेदनों में से 5058 का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है। शिविर में प्रत्येक विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और समाधान प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
शिविर में ग्राम पंचायत उरगा, खोड्डल, अखरापाली को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। इसके साथ ही ग्रामीण हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड 08 ,राशन कार्ड 20,पेंशन स्वीकृति 125 आवास स्वीकृति 05, मृत्यु प्रमाण पत्र 01 एवं जाति प्रमाण पत्र 02 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता अनंत ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, पानी की कमी, सड़कों की स्थिति व औद्योगिक मुआवजा पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
श्री अनिल खुंटे ने विद्युत आपूर्ति और वनों के संरक्षण पर बल दिया, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाण्डेय ने ग्राम स्तरीय समस्याओं के त्वरित निराकरण व अतिक्रमण हटाने की मांग की।
सीईओ जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों को धन्यवाद देते हुए शिविर के सफल आयोजन हेतु आभार प्रकट किया गया।

  • Related Posts

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

     कोरबा 13 अपै्रल 2026/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में संबंधित क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली…

    Read more

    बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

      आर्थिक सशक्तिकरण से संवरता परिवारः स्वरोजगार ने दी स्थायित्व और सम्मान की नई पहचान कोरबा, 13 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस