Ro no D15139/23

विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर यादव समाज में आक्रोश — सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग।

 

रायपुर, 22 अगस्त 2026। यादव समाज के प्रति विधायक अजय चंद्राकर द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री परमानंद यादव ने विधायक अजय चंद्राकर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

श्री परमानंद यादव ने कहा कि यादव समाज स्वाभिमानी समाज है और समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी समाज के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। विधायक अजय चंद्राकर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए समाज से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यादव समाज ने सदैव देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की गरिमा, सम्मान और स्वाभिमान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाज की प्रमुख मांगें

1. विधायक अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से यादव समाज से माफी मांगें।
2. आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान को तत्काल वापस लिया जाए।
3. भविष्य में समाज के प्रति सम्मानजनक एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की लिखित आश्वासन दिया जाए।

श्री यादव ने कहा कि यदि समाज की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो यादव समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन सहित व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने यादव समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से शांति, एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा समाज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।

परमानंद यादव
प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ
ठेठवार यादव समाज महासभा, छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

      राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश…

    Read more

    चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी

      मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को मिला स्वरोजगार का अवसर सुकमा में हितग्राहियों को निःशुल्क चूजे और दाना वितरित रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ग्रामीण परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर