Ro no D15139/23

धान खरीदी तिहार सुचारू, पारदर्शी और किसान हित में संचालित – भिट्ठी कला के किसानों ने जताई संतुष्टि

प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसके चलते किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल दिखाई दे रहा है।
ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में पहुंचे किसान धान बेचकर प्रसन्न नजर आए। किसानों का कहना है कि इस बार धान खरीदी की व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू और सुविधाजनक है।
किसान बनकेश्वर राम ने बताया कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य के साथ-साथ उपार्जन केंद्र में पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सहज रही है, जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
धान उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर किसान बनकेश्वर राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की योजनाएं किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है।
जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से बारदाना उपलब्धता, पारदर्शी तुलाई और त्वरित भुगतान ने किसानों के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें