Ro no D15139/23

खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन – खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने की समीक्षा

रायपुर 7 मई 2025/ आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक अग्रिम तैयारियों की समीक्षा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा आज मंत्रालय में की गई। उन्होंने किसान पंजीयन से लेकर खरीदी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था तक समस्त पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धान उपार्जन के लिए किसानों की पंजीयन प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। सचिव श्रीमती कंगाले ने कहा कि खरीफ सीजन 2025-26 में बोया गया धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। पूर्व वर्ष का या रबी सीजन का धान यदि लाया गया, तो ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सचिव श्रीमती कंगाले ने कहा कि खरीदी के दौरान रैंडम आधार पर धान का सैम्पल लेकर मॉइस्चर मीटर से नमी का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही कैमिकल टेस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पुराना धान समर्थन मूल्य पर न बेचे। रबी सीजन या पूर्व वर्ष का धान पाए जाने पर सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सचिव श्रीमती कंगाले ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की जाएं, जिससे खरीफ सीजन में सुगम, पारदर्शी और अनुशासित उपार्जन सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    घायल बायसन की स्थिति स्थिर, वैज्ञानिक तरीके से जारी है उपचार

      रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र में घायल बायसन (गौर) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरों को छत्तीसगढ़ वन विभाग ने…

    Read more

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

      रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने