Ro no D15139/23

पारदर्शिता के साथ हो धान खरीदी की प्रक्रिया-कलेक्टर अजीत वसंत

धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा पहुँचाने वालो पर एस्मा के तहत कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर ने ली बैठक, खरीदी से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश

कोरबा 17 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु आज कलेक्टर कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा पहुँचाने पर एस्मा के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने समिति प्रबंधकों की हड़ताल की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान की खरीदी पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी प्रकार के फर्जी धान की खरीदी न हो। कलेक्टर ने प्रत्येक समिति स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं सब डिवीजन स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार शासकीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि धान खरीदी में किसी भी तरह की बाधा न उत्पन्न हो।
कलेक्टर वसंत ने धान विक्रय होने पर कंप्यूटर में सही एंट्री सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। नए कंप्यूटर ऑपरेटरों को एंट्री प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने और गलत प्रविष्टि रोकने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन को किसी प्रकार का वित्तीय नुकसान न हो, इसका कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही किसानों को खरीदी केंद्र में किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान उठाव को मिलेगी प्राथमिकता
बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि यदि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान खरीदी हेतु डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी हो गया है, तो ऐसे क्षेत्रों से धान का उठाव प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इन केंद्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कँवर, उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कँवर, उप पंजीयक श्री एम. आर. ध्रुव, सीसीबी नोडल श्री सुशील जोशी एवं जिला विपणन अधिकारी श्री ऋतुराज देवांगन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…