Ro no D15139/23

तकनीक के सहारे बदली धान खरीदी व्यवस्था, अब किसान घर बैठे काट रहे हैं अपना टोकन किसान उमाशंकर कुशवाहा ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की

जिले में धान उपार्जन व्यवस्था में किए गए नवाचार और तकनीकी सुधारों से किसानों का अनुभव पूरी तरह बदल गया है। अब धान बेचना न केवल आसान हुआ है, बल्कि किसानों को सम्मानजनक और सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत करजी के किसान  उमाशंकर कुशवाहा ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की।

कृषक  कुशवाहा ने बताया कि उनके पास आठ एकड़ में धान की खेती है और वे इस वर्ष 150 क्विंटल धान का विक्रय कर रहे हैं। पहले टोकन कटवाने के लिए समिति केन्द्र जाना पड़ता था, जहां भीड़ और इंतजार किसानों की परेशानी बढ़ा देता था। लेकिन अब किसान तुहंर टोकन ऐप ने यह समस्या समाप्त कर दी है। मोबाइल फोन से घर बैठे टोकन कटने से समय की बचत हुई और अनावश्यक परेशानी से राहत मिली।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन काटकर सीधे उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। इससे केन्द्रों पर अव्यवस्था कम हुई है और किसानों को बिना तनाव के धान विक्रय का अवसर मिल रहा है।

करजी धान उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए   कुशवाहा ने बताया कि केन्द्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण और बारदाना तुरंत उपलब्ध कराया गया। पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी होने से किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ी। समिति के कर्मचारी भी लगातार किसानों का मार्गदर्शन और सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इससे प्राप्त राशि का उपयोग किसान अब फसल विविधीकरण में कर रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं।

उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से अब प्रदेश का किसान आत्मविश्वास से भरा है। उन्होंने धान उपार्जन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शासन के इन प्रयासों से किसान सशक्त और खुशहाल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    छात्रावासों में रोल मॉडल तैयार करें, बच्चों को दें बेहतर एवं स्वस्थ माहौल: कलेक्टर अजीत वसंत

    शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रत्येक छात्रावासों में सीसीटीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश ट्राइबल विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास…

    Read more

    हरित खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने किसानों को किया जा रहा जागरूकः डॉ. संदीप शर्मा ढैंचा, सनई एवं मूंग जैसी दलहनी फसलों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में होगा सुधार, रासायनिक उर्वरकों पर घटेगी निर्भरता

    अम्बिकापुर 26 जून 2026/   इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार डॉ. एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा के वरिष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर