जिले में धान खरीदी का कार्य पकड़ रही गति

*उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए किसान ला रहे धान*

*रायपुर,18 नवम्बर 2025/* छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश भर में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ कर दिया गया है। कोंडागांव जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सुचारु रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच उत्साह और संतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
आज ग्राम पंचायत गिरोला में किसान भोमराज दीवान, जिनके पास 4 एकड़ 16 डिसमिल भूमि है, ने अपने द्वारा उपजाए गए 56 क्विंटल धान की बिक्री कर खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, तौल व्यवस्था और टोकन प्रणाली जैसी सुविधाएँ सुचारु रूप से उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
केंद्र के प्रबंधक श्री रमेश कुमार नेताम ने बताया कि धान खरीदी की प्रक्रिया आरंभ की गई है। गिरोला उपार्जन केन्द्र में कुल 7 किसानों के टोकन काटे गए हैं, जिनसे 362.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था और भी व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाली नीतियों के कारण यह संभव हो रहा है। किसान बताते हैं कि सरकार द्वारा की गई समयबद्ध तैयारियों से उन्हें उचित मूल्य, आसान प्रक्रिया और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।

  • Related Posts

    मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन दंगल प्रतियोगिता का हुआ फैसला

    पहलवानों ने जीत के लिए लगाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों…

    Read more

    मैनपाट महोत्सव 2026 : जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

    दंगल, बोटिंग और संस्कृति के उत्सव ने पर्यटकों को किया आकर्षित अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्राकृतिक सौंदर्य और शीतल वादियों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित मैनपाट…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी