Ro no D15139/23

धान उपार्जन कार्य प्रगति पर, अब तक 25.40 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी जिले के 42 हजार 283 किसानों ने विक्रय किया धान

जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार किसानों को त्वरित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम बनी हुई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 25,40,550.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, उपार्जित धान में से 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है। धान उपार्जन प्रक्रिया में जिले के किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। वर्तमान में जिले में कुल 60,334 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 42,283 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में किसान शासन की धान उपार्जन व्यवस्था से लाभान्वित हो रहे हैं।

रकबा समर्पण की स्थिति

धान उपार्जन के अंतर्गत रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी नियमानुसार संचालित की जा रही है। जिले में अब तक 16,868 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया गया है। इन किसानों द्वारा कुल 1,342.11 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी, त्वरित भुगतान तथा पारदर्शी प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी