Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26
अवैध धान विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में स्थापित किए गए चेकपोस्ट
धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
पिछले वर्षों के अनुभवों को दृष्टिगत रखते हुए, सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक तथा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान की बिक्री जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विशेष निगरानी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में चार प्रमुख स्थानों— बोराई, बनरौद, सांकरा और बांसपानी—में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने संबंधित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चेकपोस्टों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन या विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन एवं टोकन वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    वनांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

    *तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह से लेकर भारतीय वन सेवा तक का प्रेरक सफर*   *सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं ने अजय के सपनों को दी उड़ान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत*…

    Read more

    वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

    *राष्ट्र प्रथम की भावना और अदम्य राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं वीर सावरकर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   रायपुर 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी