Ro no D15139/23

पहलगाम हमला मानवता पर कलंक – आतंकियों को अब बख्शा नहीं जाएगा *छत्तीसगढ़ डायोसिस की तीखी प्रतिक्रिया “देशद्रोहियों का नाम-ओ-निशान मिटाना होगा” – सचिव नितिन लॉरेंस

 

 

रायपुर। पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ डायोसिस, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना करता है। डायोसिस के सचिव श्री नितिन लॉरेंस ने इस हमले को मानवता के खिलाफ घोषित युद्ध बताया और कहा, “जो राक्षसी प्रवृत्ति के लोग निहत्थे, निर्दोष नागरिकों पर गोलियाँ बरसाते हैं, वे इंसान कहलाने लायक नहीं। ऐसे नरपिशाचों को इस धरती पर रहने का कोई हक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब भारत को केवल शोक नहीं बल्कि प्रतिशोध का भी परिचय देना होगा। “आतंकी चाहे सीमा पार से हों या भीतर के गद्दार हों – उन्हें खोज-खोजकर, बिलों में घुसकर खत्म करना होगा। यह समय कड़ा संदेश देने का है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा, अब वार नहीं, प्रतिकार होगा।”

श्री लॉरेंस ने कहा कि यह हमला केवल जम्मू-कश्मीर पर नहीं, यह पूरे भारत पर हमला है – और इसका उत्तर सीमित नहीं होना चाहिए। “देश को तोड़ने की कोशिश करने वाले इन कायरों को उनकी औकात दिखानी होगी। एक-एक गद्दार का हिसाब लिया जाएगा – चाहे वह सीमा पार हो या देश के भीतर छिपा हो।”

डायोसिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की जाए और उन्हें इस धरती से हमेशा के लिए मिटा दिया जाए। “यह समय केवल निंदा का नहीं, निर्णायक कार्यवाही का है। जब कोई हमारे घर में घुसकर हमारे लोगों को मारता है, तो अब हमारी चुप्पी भी अपराध है,” श्री लॉरेंस ने कहा।

डायोसिस ने इस हमले में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवारों के साथ पूर्ण संवेदना व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए, डायोसिस द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति के साथ-साथ देश को आतंक से मुक्त करने के लिए दैवीय शक्ति की कामना की गई।

“छत्तीसगढ़ डायोसिस सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जाने वाली किसी भी सैन्य या रणनीतिक कार्यवाही का पूर्ण समर्थन करता है। भारत अब केवल सहिष्णु राष्ट्र नहीं रहेगा, बल्कि न्याय के लिए कठोरतम कदम उठाने वाला राष्ट्र बनकर उभरेगा।”

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त