Ro no D15139/23

जमाने से कदम से कदम मिलाकर चलने की शुरूआत पहाड़ी कोरवा बंधन ने की पक्के मकान के साथ

जंगल के करीब रहकर भी कीड़े-मकोड़ों या जानवरों का डर अब नहीं सताता
 
अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से आने वाले बंधन का पक्का मकान बन गया है। बंधन कहते हैं कि आज दुनिया आगे बढ़ रही है, हमें भी जमाने से कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और इसकी शुरूआत पक्के घर से कर रहे हैं। शासन ने हमें और हमारे जैसे कई परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इसमें सहयोगी बनें। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को आज अपना खुद का पक्का मकान मिल रहा है।
बंधन बताते हैं कि मेहनत-मजदूरी कर जीवन बिताने वाले लोगों के लिए स्वयं के मकान का सपना देखना भी सोच से परे था, पर आज प्रधानमंत्री आवास योजना उस सपने को पूरा कर रही है।
बंधन आगे बताते हैं कि उन्हें जब पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली तो उसके बारे में जानने की उत्सुकता जगी। फिर पता चला कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जोड़कर ये एक योजना बनी है जिसमें हमारी तरह विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों को उनके बसाहट क्षेत्रों में घर, पानी, बिजली, सड़क जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों की मदद से आवेदन किया और उन्हें मकान बनाने हेतु वर्ष 2023-24 में स्वीकृति मिली। देखते ही देखते उनका एक सुंदर सपनों का घर बनकर तैयार हो गया। पहले कच्चे घर में बरसात के दिनों में पानी टपकने, दीवारों में सीलन, कीड़े-मकोड़े की समस्या बनी रहती थी। वहीं हर मौसम में अलग-अलग समस्या का सामना करते जीवन गुजर रहा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम जैसे गरीबों के उत्थान के लिए जो योजनाएं लेकर आए हैं, उनसे हमें बड़ी राहत मिली है। मैं तो अपने सगे-सम्बन्धियों, आस-पड़ोसियों को भी योजनाओं के बारे में बताता हूं, ताकि वो भी लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…