Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान दर्दनाक हादसा – मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

रायपुर । जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु एवं कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मैं व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को इलाज में कोई कमी न हो और सभी को तुरंत उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

राज्य सरकार ने इस हादसे में दिवंगत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करे।

  • Related Posts

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर SIR 2026 की बैठक संपन्न

    धमतरी, 21 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56–सिहावा, 57–कुरूद एवं 58–धमतरी की फोटोयुक्त मतदाता सूची के…

    Read more

    धमतरी में रात 10 बजे के बाद डीजे व तेज साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध कोलाहल अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई, भवन व डीजे संचालकों को दिए गए स्पष्ट निर्देश

    धमतरी, 21 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम धमतरी के सभागार में आज भवन संचालकों एवं डीजे संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला