Ro no D15139/23

कृषि महाविद्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़े पर चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी पखवाड़े ने उभारी विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा’

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, एनईपी समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, प्लेसमेंट सेल एवं एन.इ.पी. सारथी सुश्री अनुष्का चौरसिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा “विकसित भारत 2047 के निर्माण में हिंदी की भूमिका” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के 155 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक चेतना का परिचय दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति को लेकर सारगर्भित संदेश प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और उसकी भूमिका पर सशक्त तर्क रखते हुए विकसित भारत 2047 के परिकल्पना में इसकी महत्ता को स्पष्ट किया।

विद्यार्थियों की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी इस आयोजन की प्रमुख विशेषता रही। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय चेतना और संवाद कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को दिनांक 30 सितंबर, 2025 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Related Posts

    सीआरसी में निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 19 मार्च 2026। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला राजनांदगांव में तीन दिवसीय निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन विभिन्न सत्रों में किया गया।…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग

    राजनांदगांव 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट