Ro no D15139/23

महिला वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, 5 अक्टूबर को भारत से मुकाबला

खेल डेस्क । आईसीसी वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हो रही है और इसका खिताबी मुकाबला 2 नवंबर को होना है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम भी भाग लेने जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम की कप्तानी फातिमा सना को सौंपी गई है.
पाकिस्तान ने आईसीसी वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2025 में पहला स्थान हासिल करके वर्ल्ड कप में एंट्री पाई थी. तब उसने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ भी यादगार जीत हासिल की थीं. बांग्लादेश दूसरे स्थान पर रहा था और उसे भी वर्ल्ड कप में जगह मिली है. वहीं वेस्टइंडीज का पत्ता कट गया था.
अनकैप्ड बल्लेबाज इमान फातिमा को भी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम में चुना गया है. फातिमा ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस बल्लेबाज ने मई में पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था. इमान के अलावा नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार और सैयदा अरूब शाह का भी ये पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा.
वनडे सीरीज भी खेलेगी पाकिस्तानी टीम
गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्म ए हानी और वहीदा अख्तर पाकिस्तानी टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी. गुल फिरोजा और नजीहा अल्वी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थीं. पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 16-22 सितंबर के दौरान लाहौर में खेली जाएगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की ओर से वही खिलाड़ी भाग लेंगी, जिन्हें वर्ल्ड कप में खेलना है.
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, इमान फातिमा, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह.
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का मुकाबला भारतीय टीम से भी होगा. यह मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि पाकिस्तानी टीम अपने सभी मुकाबले आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेलेगी. पाकिस्तानी टीम इस वर्ल्ड कप में जिन मैचों में नहीं खेलेगी, वो सारे मुकाबले भारतीय जमीन पर होंगे.
वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का शेड्यूल
2 अक्टूबर- बनाम बांग्लादेश, कोलंबो
5 अक्टूबर- बनाम भारत, कोलंबो
8 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो
15 अक्टूबर- बनाम इंगलैंड, कोलंबो
18 अक्टूबर- बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो
21 अक्टूबर- बनाम, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो
24 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका, कोलंबो

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले