Ro no D15139/23

बिग बॉस के घर में अशनूर कौर से भिड़ी तान्या मित्तल, आपा खो कर कहा- बदतमीज

इंटरटेनमेंट डेस्क । टेलीविजन का सबसे बड़ा रियालिटी शो बिग बॉस 19, 24 अगस्त से शुरू हो गया है. घर में 16 नए स्टार्स की एंट्री हुई है, जो अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे. इस साल की थीम, “इस बार चलेगी घरवालों की सरकार” पर बेस्ड है. इसे कलर्स और जियोहॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है. इसी बीच घर में झगड़े शुरू हो गए हैं, कोई अंडे के लिए लड़ रहा है, तो कोई किसी को बदतमीज कह रहा है.
तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच हुई तीखी बहस
बिग बॉस 19 के लाइव फीड पर तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी. तान्या ने दावा किया कि उन्होंने घर के सारे काम किए थे, लेकिन उन्हें सम्मान मिलने के बजाय, बहस का सामना करना पड़ा. अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए, तान्या ने कहा कि अशनूर उनसे ‘दस साल छोटी’ होने के बावजूद बेवजह झगड़े कर रही हैं.
तान्या ने अशनूर को कहा बदतमीज
तान्या ने कहा, “मैंने सारा काम किया, फिर भी एक थैंक यू तक नहीं बोला. वह अनग्रेटफुल और बदतमीज है एकदम यार. बहुत एटीट्यूड में वह मेरे से बात करती है… मैंने उनका काम किया फिर भी वह मेरे ऊपर चढ़ रही है.” एक्ट्रेस ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह जल्द ही “अपने रंग में आ जाएंगी.” इस दौरान अवेज दरबार उन्हें समझाते नजर आए. उन्होंने कहा कि अशनूर का शायद अपमानजनक होने का इरादा नहीं था और इशारा किया कि बातचीत के दौरान बीच में टोके जाने के कारण उनके तीखे जवाब आ सकते हैं. हालांकि सीजन के शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही लड़ाइयां दिखाती है, कि अपकमिंग गेम काफी जबरदस्त होने वाला है और कोई किसी से डरेगा नहीं.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी फिल्म लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम कलाकारों का डेब्यू

    रायपुर  लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बन रही है आज रायपुर के एक निजी होटल मे इस फ़िल्म का टाइटल लॉन्च किया गया l इस फ़िल्म मे…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends