Ro no D15139/23

वनमंत्री केदार कश्यप से बीजापुर के पंच-सरपंचों ने की सौजन्य भेंट

*ग्रामीण विकास एवं सुशासन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए जनप्रतिनिधि*

रायपुर, 10 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वनमंत्री श्री केदार कश्यप से बीजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों ने आज नया रायपुर स्थित उनके निवास/कार्यालय में सौजन्य भेंट की। ये सभी जनप्रतिनिधि निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आए हुए हैं।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की नींव हैं और पंच-सरपंच ग्रामों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों के नन्हे बच्चों के प्रति मंत्री श्री कश्यप का वात्सल्य और स्नेह विशेष रूप से मन को स्पर्श करने वाला रहा।

वनमंत्री श्री कश्यप ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास, सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ उन्हें सूचना का अधिकार (RTI) जैसे अधिकारों के बारे में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसका समुचित निर्धारण अपने कार्यकाल में करें।

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब, किसान और मजदूर हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वीबी-जी राम जी योजना समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसका क्रियान्वयन सुचारू और बेहतर तरीके से करें। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने सभी पंच-सरपंचों को अपने-अपने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….