Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कुम्ही, बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

*सेवा, सुशासन और विकास, छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य और लक्ष्य है : भावना बोहरा*

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में जनता की सुविधाओं और विकास हेतु विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कुम्ही बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले चेक डेम सीसी रोड, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्रामवासियों को बधाई दी। इस दौरान ग्राम कुम्ही में 15 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र व शौचालय, ग्राम बोड़तरा खुर्द में 20 लाख की लागत से चेकडेम और ग्राम छीतापार कला में 20 लाख की लागत से चेकडेम, 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, 2 लाख 60 हजार की लागत से सीसी रोड एवं 2 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण कार्य, इस प्रकार कुल 70 लाख 32 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग कुम्ही से बोड़तरा मार्ग का 3 करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपए की लगात से होने वाला नवीनीकरण कार्य भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की उन्नति तभी हो सकती है जब वहां के गाँव में सुविधाओं और संसधानों का निरंतर विकास होता है। समय के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, सुगम आवागमन, मूलभूत सुविधाएँ, सामाजिक व सांस्कृतिक योजनाओं के लिए भवन व मंच, पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल एवं बिजली जैसे आवश्यक सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो यही हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहा है। आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है, जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है, पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है, महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, पक्के आवास, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है, योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है, ये सभी विष्णु के सुशासन एवं डबल इंजन सरकार में ही सार्थक हो रहें हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार से सरकार सीधे जनता के घर व गाँव पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहें हैं। सेवा और सुशासन यही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य और लक्ष्य है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया

    कवर्धा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित टीम ने नगर पालिका…

    Read more

    एक साथ 82402 ग्रामीणों ने जाना 125 दिन रोजगार के फायदे और जल संरक्षण का महत्व

    रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को मिली उनके हक की जानकारियां* *पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मजदूरों को कबीरधाम जिले में मिल रहा रोजगार* कवर्धा-दिनांक 08/06/2026, जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा