Ro no D15139/23

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि वार्ड क्रमांक 10 में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कवर्धा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रभक्त पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि वार्ड क्रमांक 10 में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई, जिसमें वार्डवासियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित मुखर्जी के देश के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। विशेष रूप से कश्मीर मुद्दे पर उनके दृढ़ विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणास्पद हैं। उनके विचार और सिद्धांत आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। मुखर्जी की सोच और बलिदान आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रेरणा बने हुए हैं। प. श्यामा मुखर्जी जो स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री रहे, ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम का समापन पंडित मुखर्जी के आदर्शों पर चलने एवं देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा उपस्थित रहे। साथ ही रामानुज यादव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, बिहारी राम धुर्वे सभापति, नगर पालिका परिषद, दीपक सिंहा पार्षद, पन्ना चंद्रवंशी, डॉ. कोमल जायसवाल बूथ अध्यक्ष, कौशल धुर्वे बूथ अध्यक्ष, ईश्वरी धुर्वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो, शीतल पांडे, राकेश सिन्हा, राकेश कुमार साहू समेत अनेक गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त