Ro no D15139/23

समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

*जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तय समय पर पूर्ण करने विधायक भावना बोहरा ने दिए निर्देश*

आज जनपद पंचायत सभागार, पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि,शिक्षा, स्वच्छता, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों और जनता की सुविधाओं तथा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ मिले, नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो, अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें नगर के शासकीय स्कूलों व शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। किसानों को बीज एवं खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या तथा सभी सोसायटी में खाद एवं बीजों तथा फसलों की सुरक्षा के लिए कीट नाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव, बारिश में उनकी सुरक्षा के सन्दर्भ में भी समीक्षा की गई और सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात कही। जिन राशन दुकानों में वितरण एवं अनियमितता की शिकायतें मिली हैं उनपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति हेतु चल रहे कार्यों जैसे बकेला जलाशय, चतरी जलाशय, पुटपुटा व विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने, महिला चौपाटी के निर्माण, पानी टंकियो की सफाई व निर्माण, उद्यानों का सौन्दर्यीकरण, अवैध अतिक्रमण हटाने, बाजार को सुव्यवस्थित करने, नए बोर खनन, पूर्व में स्वीकृत अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, पीएम जनमन योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, बारिश के पूर्व बड़े नालों व नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब ट्रिपल इंजन सरकार में तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में जनता को इन सुविधाओं एवं विकास कार्यों का लाभ सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से मिल सके इसके लिए समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करना एवं उनके सुचारू क्रियान्वयन हेतु एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका अवलोकन करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसी सन्दर्भ में आज विकास कार्यों में तेजी लाने, रुके कार्यों को पूरा करने एवं योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिले इसके लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं भी बनाई गई है।

  • Related Posts

    भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: दुर्लभ वैदिक एवं शैव आगम अनुष्ठानों से जागृत हुई आध्यात्मिक ऊर्जा

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में श्री महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कबीरधाम के संयुक्त…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends