Ro no D15139/23

संबलपुर के परमेश्वर और धनेश्वर को मिला लर्निंग लायसेंस समाधान शिविर करमतरा से हुए लाभान्वित

– त्वरित लर्निंग लायसेंस बनने से धनेश्वर और परमेश्वर ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 28 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा में आयोजित समाधान शिविर संबलपुर निवासी श्री परमेश्वर साहू और श्री धनेश्वर साहू के लिए लाभकारी साबित हुआ। समाधान शिविर में त्वरित लर्निंग लायसेंस बनने से श्री परमेश्वर साहू और श्री धनेश्वर साहू ने खुशी जाहिर की। दोनों हितग्राहियों ने बताया कि समाधान शिविर की जानकारी मिलते ही उन्होंने लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने अपना आवेदन परिवहन विभाग के स्टॉल में प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल लर्निंग लायसेंस बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सोचा नहीं था कि समाधान शिविर में इतनी आसानी से और तत्काल लायसेंस बन जाएगा। श्री परमेश्वर ने बताया कि वे ऑटो मैकेनिक है और धनेश्वर साहू घर बनाने वाले राजमिस्त्री है। श्री परमेश्वर ने बताया कि वे एक-दो वर्ष से लायसेंस बनाने के लिए सोच रहे थे, लेकिन समय नहीं मिलने के कारण नहीं बना पा रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय लायसेंस, बीमा जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इसके साथ ही हेलमेट पहनना भी बहुत जरूरी है। यातायात नियम के अनुसार गाड़ी चलाने वालों के पास लाईसेंस बहुत जरूरी है। इसका वैध पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
श्री धनेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लायसेंस के साथ ड्राईविंग के नियमों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया। सही तरीके से वाहन चलाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान शिविर का आयोजन जनसामान्य के लिए बहुत अच्छी पहल की गई है और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। शिविर के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। श्री परमेश्वर साहू और श्री धनेश्वर साहू ने समाधान शिविर में लर्निंग लायसेंस प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब