Ro no D15139/23

तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 3rd वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 में हुए शामिल
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 3rd वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमन्त्री शुक्ल ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। विश्व स्तरीय अधोसंरचना का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें 2-लेन से 4-लेन और 4-लेन से 8-लेन हो रही हैं। एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है, नहरों का वृहद नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना से जल संसाधन के सदुपयोग से समृद्धि की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा आज न इच्छाशक्ति की कमी है, न संसाधनों की। वर्ष-2047 तक हम शीर्ष पर हों इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कांफ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी और कहा कि कॉन्फ्रेंस में शासन से सहयोग के विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की स्मारिका का विमोचन भी किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी. भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

    Read more

    जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल सिकल सेल एनीमिया जागरूकता, बीज एवं कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता