
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के साहस और धैर्य का सम्मान करना था, जिन्होंने विभाजन की पीड़ा को सहा, साथ ही एकता, शांति और सद्भाव के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना था।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में भाषण, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, कविता पाठ, पुस्तक वाचन, डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन, कहानी सुनाना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता देते हुए विभाजन के इतिहास को याद किया और उससे जुड़े मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।







