Ro no D15139/23

गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा

० *लगाई चौपाल, लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा*
कवर्धा. कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ” गांव चलो – बस्ती चलो अभियान ” में शामिल हुए.
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के तहत क्षेत्र में भाजपा नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं का जहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं वहीं योजना के लाभार्थियों के घर पहुंच योजना की सफलता की कहानी सुन भी रहे हैं। यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है।
*इस अभियान में हो रहे तीन प्रमुख कार्यक्रम*
श्री बग्गा ने बताया कि आम लोगों से सीधे जुड़ने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान में पार्टी ने तीन मुख्य कार्यक्रम तय किए हैं. जिनमें सार्वजनिक स्थल में स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद शामिल है.
ग्राम उसरवाही में भी पहले मंदिर प्रांगण की सफाई के साथ अभियान प्रारंभ किया गया. क्षेत्र में पार्टी को खड़ा करने , उसे मजबूत बनाने और विस्तार देने वाले ग्यारह वरिष्ठ जनों को श्रीफल एवं पार्टी के प्रतीक गमछे से सम्मान किया गया.
फिर रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, किसान सम्मान, महतारी वंदन, उज्ज्वल योजना के विभिन्न लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया गया.
ग्राम उसरवाही में चलाए गए इस अभियान में मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल के जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल,सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू,बूथ अध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक राम दानदरे , घनश्याम पंच तिलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित थे.

  • Related Posts

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता – संजीव शुक्ला

    रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब