Ro no D15139/23

कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में वाहन स्टैंड बनने से मरीजों को हो रही सहूलियत

जशपुरनगर 10 मार्च 2026/ कोल्हेनझरिया के स्वास्थ्य केंद्र का वाहन स्टैंड निर्माण अधूरा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनझरिया में वाहन स्टैंड का कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। इससे मरीजों व परिजनों को अपने वाहनों के सु व्यवस्थित पार्किंग में सहूलियत हो रही है। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वाहन स्टैंड का निर्माण पूर्व में अधूरा था। बाद में जीवनदीप समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शेष निर्माण कार्य जीवनदीप मद से पूरा कराया गया है।
सीएमएचओ ने बताया कि वाहन स्टैण्ड के पूर्ण होने से अब स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की सुविधा मिल रही है। इससे अस्पताल परिसर में आवागमन सुगम हुआ है तथा मरीजों को उपचार के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वाहन स्टैंड का नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम