Ro no D15139/23

इलाज हेतु निजी अस्पताल जाने वाले मरीज किसी भी लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी से क्रय कर सकते है दवा

हॉस्पिटल कैम्पस की फार्मेसी से दवा लेने के लिए मरीजों को बाध्य नहीं कर सकते निजी अस्पताल

कोरबा 21 मार्च 2025/निजी अस्पतालों में इलाज हेतु जाने वाले आमजन किसी भी लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी से दवाइयां क्रय कर सकते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बंध में एडवाइजरी जारी करते हुए सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे मरीजो को अपने हॉस्पिटल कैम्पस में स्थित फार्मेसी से दवाइयां खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाए।  सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्राइवेट अस्पताल अपनी फार्मेसी से ही दवाएं खरीदने हेतु किसी भी मरीज पर दबाव या जबरदस्ती नहीं कर सकते है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों में, मरीज किसी भी लायसेंस प्राप्त फार्मेसी से दवा खरीद सकतें हैं, इस आशय का स्पष्ट रूप से लिखा हुआ बोर्ड  लगाना अनिवार्य है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निजी चिकित्सालय संचालको को निर्देशित किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।  मरीजों को चिकित्सालय कैम्पस की फार्मेसी से दवाये क्रय करने के लिए बाध्य नही करे तथा अपने चिकित्सालय में, मरीज किसी भी लायसेंस प्राप्त फार्मसी से दवा खरीद सकतें हैं का स्पष्ट लिखा हुआ बोर्ड प्रदर्शित करें।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच