Ro no D15139/23

राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 23 मार्च 2025 रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित

कोरबा 21 मार्च 2025/ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के पहल एवं कलेक्टर व अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 23 मार्च 2025 रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला के सभी प्राथमिक शालाओं में आयोजित की गई है।

इस राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा 25670 शिक्षार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके विरूद्ध विकासखंड करतला को 5000 कोरबा को 4000 कटघोरा को 4000 पाली को 6000 एवं पोड़ी उपरोड़ा को 6670 शिक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराये जाने का लक्ष्य दिया गया। ततसंबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं शिक्षार्थियां को परीक्षा में सुविधानुसार 1379 केंद्रों का चिन्हांन किया गया है। जिले एवं विकासखंड में नियंत्रण कक्ष निर्मित किए गए हैं केन्द्र निरीक्षण हेतु सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयको को निर्देशित किया गया है। परीक्षा पश्चात डाटा एंट्री करने हेतु कर्मचारी नामांकित किए गए है। गांव में कोटवार के द्वारा मुनादी करा कर जागरूक किया जा रहा है। जिससे अधिकाधिक संख्या में शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सके। परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तैयारी के संबंध में जिला स्तर विकासखंड स्तर वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त बी.ई.ओ, बी.आर.सी. एवं सी.ए.सी. की बैठक आयोजित कर परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    श्रीगढ़ भूमि प्रकरणरू उच्च न्यायालय में विचाराधीन चांदमारी भूमि प्रकरण में मामले में जिला प्रशासन ने की  वस्तुस्थिति स्पष्ट

      अम्बिकापुर 27 जुलाई 2026/ सोशल मीडिया में प्रसारित प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, अंबिकापुर (पीठासीन अधिकारी श्री पल्लव रघुवंशी) द्वारा अपर कलेक्टर को सिविल जेल भेजने एवं कलेक्टर को अवमानना…

    Read more

    सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’ ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

      कोरबा 27 जुलाई 2926/मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends