Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण का असर : पौनी शाला को मिला नया शैक्षणिक संबल

*छात्र शिक्षक अनुपात संतुलित होने से बढ़ी शिक्षा गुणवत्ता*

रायपुर 15 सितम्बर 2025/ राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से मुंगेली जिले के स्कूलों में न केवल शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। इस योजना से कई एकल शिक्षकीय और शिक्षकविहीन स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक प्राप्त हुए हैं, जिससे छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हुआ है। इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी जो पहले एकल शिक्षकीय था, में सहायक शिक्षिका के रूप में श्रीमती सरिता जोशी की पदस्थापना की गई है। इससे पहले वे शासकीय माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली में पदस्थ थीं। पौनी शाला में पदस्थापना के बाद स्कूल में न केवल छात्र शिक्षक अनुपात संतुलित हुआ है बल्कि शिक्षा गुणवत्ता भी बढ़ी है। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पहले की तुलना में बढ़ी है और अब बच्चे अधिक उत्साह के साथ पढ़ाई में जुड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण से पहले कई विद्यालय शिक्षक की कमी से जूझ रहे थे, लेकिन अब अतिरिक्त शिक्षक मिलने से बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि इस योजना से न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर भी मिल रहा है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….