
अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/ आगामी 04 मार्च 2026 को होली का त्यौहार एवं 21 मार्च को ईद-उल-फितर (ईद) का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहारों को शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक अपर जिलादण्डाधिकारी की अध्यक्षता में 26 फरवरी 2026 को सायं 04ः00 बजे जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सर्वसम्बन्धितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित होने कहा गया है।








