Ro no D15139/23

Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

Peddi Twitter (X) Review: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें थीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘पेड्डी’ को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म देखने के बाद एक्स पर कई दर्शकों ने अपनी राय शेयर की. एक यूजर ने लिखा, “‘पेड्डी’ पहला हाफ औसत है. इंटरवल से पहले और इंटरवल सीन काफी मजबूत है. राम चरण के एंट्री सीन अच्छे हैं, लेकिन बाकी कहानी थोड़ी धीमी और बिखरी हुई लगती है. हीरोइन और विलेन ट्रैक काम नहीं करते. फिल्म को राम चरण की परफॉर्मेंस और म्यूजिक ही संभाल रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहला हाफ ब्लॉकबस्टर है. राम चरण एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं. इंटरवल पॉइंट बेहतरीन है और गाने और बीजीएम शानदार हैं.”

एक अन्य यूजर ने हेलिकॉप्टर शॉट और इंटरवल सीन की तारीफ करते हुए लिखा, “इंटरवल सीन शानदार है. फ्लडलाइट्स में 360 डिग्री और हेलिकॉप्टर से लिए गए क्रिकेट शॉट्स कमाल के हैं. साथ में एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत दमदार है. ‘राय राय रारा’ और ‘चिकिरी’ गाने स्क्रीन पर शानदार लगते हैं. पहला हाफ इमोशंस के साथ काफी मजबूत है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पेड्डी का पहला हाफ और गेम चेंजर का पहला हाफ-दोनों की तुलना में पेड्डी थोड़ा कमजोर है, आम तरह का पहला हाफ लगता है.”

पेड्डी’ की कहानी

फिल्म में राम चरण एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी कहानी संघर्ष और खेल की दुनिया से जुड़ी हुई है. फिल्म यह भी दिखाती है कि कैसे कई बड़े खिलाड़ी अपने करियर में शुरुआत किसी और खेल से करते हैं और बाद में अपनी पहचान बदल लेते हैं.

  • Related Posts

    सपने में दिखें मरे हुए परिजन तो हो सकते हैं ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Swapna Shastra: सोते समय हर व्यक्ति कोई न कोई सपना जरूर देखता है. कुछ सपने याद रह जाते हैं तो कुछ हम भूल जाते हैं. सपनों की दुनिया हमेशा से रहस्यमयी…

    Read more

    वट पूर्णिमा व्रत कब रखा जाएगा? जल्दी से तिथि और मुहूर्त नोट कर लें, जानें महत्व

    Vat Purnima Vrat 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक…

    Read more

    NATIONAL

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए