Ro no D15139/23

होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई लगाया गया जुर्माना

अम्बिकापुर 12 मार्च 2025/ होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले के विभिन्न मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए गए और जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. देवांगन, प्रशांत कुमार तिवारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम, नापतौल विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मेसर्स मिश्रा स्वीट्स से पेड़ा और मेसर्स मंडल स्वीट्स से बूंदी लड्डू के नमूने एकत्र किए। इसके अलावा, मेसर्स ओके बेकरी, 56 भोग स्वीट्स, श्रीराम स्वीट्स, शिवम स्वीट्स और पटेल स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिलावट की आशंका के चलते इन दुकानों पर रू. 7500 का जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान एकत्र नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, विभागीय चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन (मोबाइल वैन) के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है।
खाद्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना प्रशासन को दें।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल