Ro no D15139/23

झारखंड में तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश

Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आखिरकार झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया. शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. शनिवार की सुबह रांची में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया.

राज्य के सभी हिस्सों में हुई बारिश

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. सबसे अधिक बोकारो में 25 मिमी और रांची में 15 मिमी बारिश हुई. इससे राजधानी रांची का तापमान पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जबकि मेदिनीनगर का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान चार डिग्री और चाईबासा का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया है.

आज-कल भी आंधी-बारिश

शनिवार को भी रांची सहित 13 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, पानी और व्रजपात का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कल यानी रविवार को पूरे राज्य में तेज हवा, पानी, मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है.

1-2 जून का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!