Ro no D15139/23

सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, राज्यपाल की गैरमौजूदगी से कर्नाटक का सियासी सस्पेंस और गहराया

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन अब लगभग तय माना जा रहा है. खबर है कि सिद्धरमैया गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य की कमान अब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को सौंपने का फैसला कर लिया है. हालांकि पूरे घटनाक्रम के समय को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में नहीं हैं. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्होंने 11:30 बजे की फ्लाइट ली थी. फिलहाल उनकी वापसी की कोई टिकट भी बुक नहीं हुई है.

इस बीच कर्नाटक सीएमओ सूत्रों का कहना है कि सिद्धरमैया राज्यपाल के दफ्तर में अपना इस्तीफा फिर भी सौंप सकते हैं. पहले खबर थी कि सिद्धरमैया सुबह करीब 11 बजे इस्तीफा दे सकते हैं और इसके लिए राज्यपाल से मुलाकात भी कर सकते हैं. इससे पहले सिद्धरमैया अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों (जिनमें DK Shivakumar भी शामिल हैं) के साथ नाश्ते पर बैठक करने वाले हैं.

सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार मिले इन नेताओं से

ये सियासी हलचल उस समय तेज हुई, जब एक दिन पहले सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल थे. हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है. वहीं सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकाला जाए. उनका कहना था कि अभी तक कांग्रेस विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है और न ही कोई औपचारिक फैसला किया गया है.

कांग्रेस विधायक दल चुनेगा अपना नेता

अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो कांग्रेस विधायक दल (CLP) अपना नया नेता चुनेगा। इसके बाद ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होगा.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!