Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री से मिले डूबान क्षेत्र के लोग, भूमि आबंटन की मांग बताई

*मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन*

धमतरी 31 मई 2025/ जिले के गंगरेल डूबान क्षेत्र के लोगों ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कलेक्टोरेट पहुंचकर मुलाकात की। डूबान प्रभावितों ने मुआवजे के रूप में भूमि आबंटित करने की अपनी पुरानी मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनके आवेदन को संवेदनशीलता के साथ सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लोगों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
डूबान प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया कि गंगरेल बांध के डूबान प्रभावित लोगों को मुआवजे के रूप में भूमि आबंटित करने के प्रकरण में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन 2008 एवं 2016 में प्रस्तुत किया गया था। इन दोनों पिटीशनों पर सुनवाई करते हुए छ.ग. उच्च न्यायालय में 2020 में आदेश पारित कर तीन माह के भीतर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच कराकर पात्र गंगरेल बांध डूबान प्रभावितों को भूमि आबंटित करने का आदेश दिया था। डूबान प्रभावितों ने बताया कि आदेश के 4 साल बाद भी सक्षम प्राधिकारी द्वारा भूमि आबंटन के संबंध में कोई जांच कार्रवाई शुरू नहीं की गई है, ना ही गंगरेल डूबान प्रभावितों को कोई राहत मिली है। डूबान प्रभावितों ने मुख्यमंत्री से पात्रता अनुसार भूमि आबंटन की कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का आवेदन दिया है।

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब