Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली बिजली बिल की चिंता से स्थायी मुक्ति

3 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट ने दुर्ग के संतोष मेहता को बनाया ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर*

 

*1.08 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी से आसान हुई स्थापना, अब अतिरिक्त बिजली उत्पादन से होगी अतिरिक्त आय*

 

रायपुर, 23 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार तेजी से हो रहा है। यह योजना आम नागरिकों के लिए बिजली बिल में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। दुर्ग शहर के गिरधारी नगर, वार्ड क्रमांक-9 निवासी श्री संतोष मेहता इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली बिल की चिंता से लगभग स्थायी मुक्ति पा ली है।

 

*सरकारी सहायता से आसान हुई सोलर प्लांट की स्थापना*

संतोष मेहता बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बनता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से बिल काफी अधिक आता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और अपने घर पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा छत्तीसगढ़ शासन से 30 हजार रुपये, यानी कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से सोलर प्लांट की स्थापना आसान, सुलभ और किफायती हो गई।

 

*अब बिजली की जरूरत पूरी, अतिरिक्त उत्पादन से होगी आय*

रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद संतोष के घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है। परिणामस्वरूप अब उन्हें पहले की तरह हर महीने बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। इतना ही नहीं, उनकी आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन भी हो रहा है, जिसे नेट मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में भेजा जा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद इस अतिरिक्त बिजली का आर्थिक लाभ भी उन्हें प्राप्त होगा।

 

*आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान*

संतोष मेहता का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने उनके परिवार को केवल बिजली बिल से राहत ही नहीं दी, बल्कि भविष्य के लिए बचत और अतिरिक्त आय का नया माध्यम भी उपलब्ध कराया है। उनका मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाकर प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है, क्योंकि इससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने सभी से अपील की कि जिनके घरों की छत उपलब्ध है, वे इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। सरकार द्वारा दी जा रही आकर्षक सब्सिडी के कारण रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और किफायती हो गया है।

 

*ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रभावी पहल*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को एक साथ साकार कर रही है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान