Ro no D15139/23

पीएचई विभाग द्वारा ग्राम कुम्हालोरी में शिकायत मिलने पर पानी टंकी एवं वाल्व चेम्बर का किया गया निरीक्षण

वाल्व चेम्बर की साफ-सफाई की गई, ग्राम कुम्हालोरी में उच्च स्तरीय जलागार के माध्यम से 206 परिवारों तक की जा रही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
राजनांदगांव 14 जनवरी 2026। जल जीवन मिशन अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कुम्हालोरी में ड्रीस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन 900 मीटर, नल कनेक्शन 90 नग, क्लोरिनेटर रूम 1 नग एवं क्लोरिनेटर स्थापना 1 नग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्राम में पूर्व से निर्मित उच्च स्तरीय जलागार के माध्यम से ग्राम के 206 परिवारों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्राम में गंदे पेयजल की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित की गई। जांच टीम द्वारा सरपंच एवं नल ऑपरेटर के साथ मिलकर ग्राम में बने टंकी एवं वाल्व चेम्बरों का निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामीणों से संपर्क भी किया गया। जांच में पाईप लाईन एवं वाल्व में कहीं भी लीकेज व सिपेज नहीं पाया गया। वाल्व चेम्बरों में कचरा जमा हो गया था, जिसकी मौके पर ही सफाई की गई। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टंकी एवं वाल्व चेम्बर की सफाई सहित अन्य कार्य को समय-समय पर कराने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

    अम्बिकापुर 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार…

    Read more

    रसायन मुक्त खेती से अनिमा खेस्स ने रची नई इबारत, बनीं अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

    नीम तेल और स्थानीय जड़ी-बूटियों से तैयार कर रही है जैविक कीटनाशक अम्बिकापुर 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम धर्मपुर की एक प्रगतिशील…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये